A deep sleep
Reminiscences from my diary
Nov 1, 2026
Sunday 0500 IST
New Delhi Metro Expressway
अमेरिका की शिकायतें
लंदन की कूटनीति
चीन की चुप्पी
जापान से आती ख़ुशख़बरियाँ
केरल में एक दादा का इंतक़ाल
बनारस में तैयार होता एक लग्न
रूमी की तस्वीरें
क़ालीन के रंगों में कुनमुना मन
मकड़जालों की ढूँढ
बालकनी की प्रलय, फिर सृजन
हल्की हल्की गर्माती ठंड
शिलांग के चेरी ब्लॉसम्स
ब्रह्मपुत्र, ब्रह्मपुत्र पर सुस्ताते उमानंद
रहनुमा की सूफ़ियत
देवताओं में उलझी किताब
माँ
एक दिन यूँ होगा कि
सारी अन-देखी, अन-जी रातें
करेंगीं षड्यंत्र
ग़फ़लतों से साँठ-गाँठ और
सपनों से अन्तर्धान की मिन्नतें
एक दिन
रोम रोम ब्रह्मांड की
सबसे गहरी नींद से भर जाएगा