Thursday, 7 November 2024

The Prayers and The Sunflowers

Reminiscences from my diary
Nov 7, 2024 2245 IST
Murugeshpalya, Bangalore


एक दिन यूँ होगा कि 
ब्रह्माण्ड में भटकती 

तुम्हारी और मेरी 
प्रार्थनाएँ 

कबूतरों के पंख 
बन जाएँगी 

और
 
साँकल लगे घरों के 
उजड़े आँगनों में गिरेंगीं 

एक दिन यूँ होगा कि 
ये पंख 

पंखुड़ी-पंखुड़ी बन 
बुनेंगे 

सूरजमुखी 

कि उस दिन 
और उस दिन के बाद के सभी दिन 

सूरजमुखी 
सूरज से नहीं 

सूरज सूरजमुखी की
दिशा से जाना जाएगा