Friday 17 March 2023

Your nails, ten!

Reminiscences from my diary
March 17, 2023
Friday 2245 hrs
Murugeshpalya, Bangalore


एक नाख़ून
गौरैया का उजड़ा - उखड़ा नीड़ 
एक नाख़ून 
गंगा की चुप - चुप बंजर पीड़ 
एक नाख़ून 
ऊबड़ - खाबड़ कैलाश 
एक नाख़ून 
कुछ - कुछ फूल पलाश 
एक नाख़ून 
चाँदनी नहाये चीड़ों का सिल्हूट 
एक नाख़ून 
अंग्रेज़ी मेम का चमकीला सूट - बूट 
एक नाख़ून 
अपनी ही उँगली का सिल्वर छल्ला 
एक नाख़ून 
शम्स - ए - तबरेज़ी झल्ला 
एक नाख़ून 
कोन्या की गलियों की भटकन 

आख़िरी नाख़ून 
साँस - साँस साँस - साँस अटकन 


No comments:

Post a Comment